गोड्डा

ललमटिया थाना क्षेत्र में हाइवा में आग लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

One arrested for setting a Hiva on fire in Lalmatia police station area

नेशनल प्रेस टाइम्स।
गोड्डा जिले के ललमटिया थाना अंतर्गत बाबूपुर गांव में 12 जून 2025 की रात्रि सड़क अवरुद्ध कर हाइवा में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध की दुनिया से राजनीति की डगर पर पैर पसारने की कोशिश में लगे सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हंसदा के गिरोह के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में ललमटिया थाना में धारा 152, 153, 191(2), 191(3), 190, 109, 326(6), 115(2), 111, 310(2), 132, 151(2), 352, 61 (2) बीएनएस के तहत कांड संख्या – 48/2025 प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उक्त कांड के आलोक में वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया। टीम के द्वारा कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज ठाकुर ( पिता स्व० बाबूलाल ठाकुर, साकिन हर्रखा, थाना ललमटिया, जिला गोड्‌डा) को 19 जून 2025 को गिरफ्तार कर स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। अभियुक्त मनोज ठाकुर ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही 20 जून को गिरफ्तार अभियुक्त मनोज ठाकुर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वही छापामारी टीम में 1. पु०नि०, बिरेन्द्र पासवान, बोआरीजोर प्रभाग, गोड्डा। 2. पु०नि०, उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग, गोड्डा। 3. पु०अ०नि०, रौशन कुमार, ललमटिया थाना प्रभारी, गोड्डा। 4. पु०अ०नि०, प्रभाष दास, ललमटिया थाना। 5. पु०अ०नि० धुर्व कुमार, थाना प्रभारी, बोआरीजोर थाना। 6. पु०अ०नि० राजन कुमार राम, थाना प्रभारी, हनवारा थाना। 7. पु०अ०नि० शौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना। 8. पु०अ०नि० अमित मार्की, थाना प्रभारी, बलबड्‌डा थाना। 9. पु०अ०नि० पंकज कुमार सिंह, थाना प्रभारी, ठाकुरगंगटी थाना। 10. पु०अ०नि० अंकित कुमार झा, ललमटिया थाना। 11. स०अ०नि०, सुरेन्द्र कुमार यादव, ललमटिया थाना। 12. स०अ०नि०, सरोज सोरेन, ललमटिया थाना।13. तकनिकी शाखा, गोड्डा। 14. थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button