अमरोहा
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन, ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा /रहरा : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्र संख्या 42 हसनपुर की भाग संख्या 276, 278, 279, 281 एवं 282 में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के उपरांत तैयार की गई मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया। यह कार्यक्रम सभी संबंधित बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई।
कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं निगरानी सुपरवाइजर विवेक शर्मा के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर BLO बालकृष्ण शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक (GRS) करन सिंह, सौरभ बंसल, सुमन सैनी, सुनीता गुप्ता सहित अन्य कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। भारतीय जनता पार्टी से सुभाष गोयल तथा समाजवादी पार्टी से इशरत अली, इश्तियाक सैफी और मियां जान नेताजी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों में ग्राम प्रधान पुत्र धर्मवीर सैनी, कृपाल सैनी, संजय सैनी, प्रवीण कुमार सैनी, जैनव जहरा, कायम रजा, अजय राणा, मदनपाल ठाकुर, नरेश वर्मा, भूकन राणा और महावीर खडगवंशी सहित बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा मतदाताओं को अपने नाम, विवरण एवं किसी भी त्रुटि के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने वाला कदम बताया।



