धनबाद

प्रज्वला महिला मंडल द्वारा दैनिक मजदूर महिलाओं के बीच किया सूखा राशन का वितरण

Prajwala Mahila Mandal distributed dry ration among daily wage earning women

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समीप स्थित एम.टी. हॉस्टल में शनिवार को प्रज्वला महिला मंडल, सिजुआ क्षेत्र के तत्वावधान में 20 दैनिक मजदूर महिलाओं के बीच सूखा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिली दत्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रज्वला महिला मंडल की अध्यक्ष शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने की। उन्होंने स्वयं लाभार्थी महिलाओं को राशन सामग्री प्रदान की, जिसमें 1 किलो अरहर दाल, 1 लीटर सरसों तेल, गरम मसाला, नमक, साबुन आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल थी। इस अवसर पर श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने कहा, “प्रज्वला महिला मंडल समाज के दबे-कुचले, गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहा है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष मिली दत्ता के प्रेरणादायी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सक्रिय सदस्य सुलक्षणा सिंह, भाषवती कुंडू, कंचन मिश्रा सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button