पाकुड़
उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर बरामद किया शराब
The excise department team conducted a raid and recovered liquor

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने पाकुड़ मुफस्सिल थाना अन्तर्गत बेलडांगा स्थित सालबीनी मड़ैया के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के क्रम में 25 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा 1200 kg अवैध जल मिश्रित जावा महुआ को बरामद किया गया। साथ ही जल मिश्रित जावा महुआ को घटनास्थल पर विनिष्ट किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।



