अमरोहा

राशन डीलर की बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

समाधान दिवस में प्रदर्शन, जांच अधिकारियों पर मनमानी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांव पतेई खादर के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की राशन डीलर शिमला देवी को बिना किसी ठोस वजह के गलत तरीके से निलंबित कर दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि 11 जून को तीन जांच अधिकारी गांव में आए थे, जिनके सामने सभी ग्रामीणों ने शिमला देवी के पक्ष में बयान दिए थे। लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि अधिकारियों ने पहले उनसे खाली कागज़ों पर अंगूठा और हस्ताक्षर ले लिए, फिर बाद में अपनी मर्जी से झूठे बयान लिखकर डीलर के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की गई। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन डीलर की राशन दुकान को दूसरे गांव में स्थानांतरित करने की साजिश कर रहा है, जिससे उन्हें राशन पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग कि है शिमला देवी की राशन दुकान को तत्काल बहाल किया जाए राशन वितरण गांव में ही सुनिश्चित किया जाए और जांच अधिकारियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने एकजुटता के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। प्रदर्शन में पूनम, अंजुम, गुलशन, वसीम, अनवर, गजराज, ममता देवी, मुनि देव, रामपाल, अब्दुल कलाम, रूपेंद्र भाटी, अंकुर भाटी, नितिन कुमार, चमन त्यागी, जगमाल, विशाल त्यागी, शकुंतला, उत्कर्ष, सुदेश और मीनाक्षी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुनवाई न हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button