बागपत

डॉ भीमराव अंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने की योगेश धामा से मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। डॉ भीमराव अंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने स्थानीय विधायक योगेश धामा से उनके आवास पर मुलाकात की।
उन्होंने विधायक योगेश धामा को अनेक क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया और उनका निदान कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर के  बड़ौत रोड पर स्थित कृष्णा कॉलोनी के पास एक धर्मशाला काफी दिनों से खंडहर हालत में पड़ी हुई है, जिसका कोई उपयोग नही हो रहा है। यदि बागपत विधायक योगेश धामा अपनी विधायक निधि से उस धर्मशाला का जीर्णोद्धार करा दे तो यह धर्मशाला उपयोग में आ सकेगी। धर्मशाला का जीर्णोदार होने से लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा। विधायक योगेश धामा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और धर्मशाला का जीर्णोदार कराये जाने का आश्वासन दिया, उसके बाद वह वापस लौट आये। इस मौके पर सुप्रसिद्ध समाज सेवी यशपाल सिंह, सुरेश कुमार, सितार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, दिलीप सिंह, जगमेल सिंह, दीपक कुमार, सभासद ब्रह्मपाल सिंह, धर्म सिंह खेकड़ा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button