मथुरा

गोवर्धन चौराहे पर सफाई के बाद टेप करना भूला नगर निगम, कल एक व्यक्ति गिरकर हुआ था चोटिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : गोवर्धन चौराहे पर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। नगर निगम ने 15 दिन पहले जेसीबी से नालों की सफाई की, लेकिन उन्हें ढकने का काम अधूरा छोड़ दिया। स्थानीय निवासी प्रशांत ने बताया कि लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कल एक व्यक्ति नाले में गिर गया, जिसे मुश्किल से बाहर निकाला गया। गुरु पूर्णिमा मेले के कारण यहां से हजारों लोगों का आवागमन होता है। गोवर्धन चौराहा आगरा, दिल्ली, गोवर्धन और मथुरा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। रोडवेज के अनुबंधित चालक रूप सिंह ने बताया कि जहां बस खड़ी की जाती है, वहां नाला पूरी तरह खुला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कल इस नाले में गिरकर एक व्यक्ति चोटिल हो गया था लेकिन फिर भी नगर निगम के द्वारा टेप करने का कार्य नहीं किया गया है ऐसे में गुरु पूर्णिमा का मेला भी प्रारंभ होने जा रहा है और यहां काफी संख्या में परदेसी यात्रियों की भिन्न रहेगी यदि समय रहते नगर निगम के द्वारा इनको टेपिंग का कार्य नहीं किया गया तो निश्चित तौर पर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी का कहना है कि जल्द ही खुले नालों को बंद किया जाएगा और नाले की टैपिंग का काम चल रहा है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button