क्राइममेरठ

नशे के सौदागरों पर शिकंजा

कांवड़ यात्रा में खपाने के लिए लाई गई एक करोड़ की चरस समेत दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। कावड़ मेले में खपाने के लिए लाई जा रही चरस के साथ दो तस्करों को  एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देशन में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ए0एन0टी0एफ0 मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक भगवान दास एवं मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर सतेन्द्र कुमार पुत्र प्रकाश चन्द उर्फ ओमप्रकाश निवासी पावली, रोड मोदीपुरम, थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ, एवं  राजीव शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा निवासी LB-31, डबल स्टोरी, फेस-2, पल्लवपुरम, थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ को  ABS ट्रेडर्स फैक्ट्री जटौली पावली रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सतेन्द्र कुमार द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि उसका दोस्त  राजीव शर्मा जनपद बरेली में बरेली कॉलेज के पास से किसी व्यक्ति से सामान लिया था  दोनो 20 तारीख को बस से मुरादाबाद के लिये निकले थे । मुरादाबाद से सतेंद्र और राजीव ट्रेन से अगले दिन सुबह बेतिया पहुंचे थे, वहां पहुंचकर दोनों होटल में ठहरे थे । वहीं पर उनकी बात व्हाट्सएप कॉल से राजू गुप्ता निवासी बेतिया, बिहार से बातें हुई थीं,  होटल पर ही उसने नगद रूपये लेकर 10 किलो चरस दे दी थी । उस चरस को बैग में रखकर वापसी में  ट्रेन से 21 तारीख को बेतिया से मुरादाबाद के लिये निकले थे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button