साहेबगंज

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

Hundreds of villagers took advantage of the schemes under the Right to Service Week.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। सेवा का अधिकार सप्ताह के अवसर पर आहुतग्राम पंचायत में शुक्रवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पाकुड़ विधानसभा की माननीय विधायक मोहतरमा निसात आलम ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से सीधे आमजन तक पहुँचे। इसी लक्ष्य के तहत यह अभियान गांव-गांव चलाया जा रहा है। शिविर में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास,अंचल अधिकारी अनोज कुमार, अंचल निरीक्षक उमेश मंडल, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, पंचायत की मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों को जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री मण्ड्या सम्मान योजना, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, होल्डिंग टैक्स, बिजली विभाग समेत विभिन्न योजनाओं की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर ही बड़ी संख्या में आवेदनों को स्वीकार किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया गया तथा कई लाभुकों को आवश्यक सेवाएँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सरल, सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेहीपूर्ण तरीके से आम जनता तक पहुँचाना रहा। शिविर के दौरान पारी संपत्ति का वितरण भी माननीय विधायक मोहतरमा निसात आलम द्वारा किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर रैसूल अलम, नबीद अंजुम, रबीउल इस्लाम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, शरीक रब्बानी, अजीत कुमार रॉय सहित दर्जनों कार्यकर्ता तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button