गोड्डा

डीसी ने आपूर्ति विभाग से संबंधित बैठक की बैठक

कहा - गोदाम में खाद्यान्न सामग्री चीनी, गेहूं, चावल, नमक के भंडारण का रखरखाव करें अलग-अलग।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
गोड्डा : उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों के बाहर सूचना पट्ट लगाने, ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही राशन का वितरण करने, गोदाम में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित करने, अग्निशमन यंत्र, डाकिया योजना, भंडारण में प्रकाश की व्यवस्था, वरीय पदाधिकारियों को गोदाम का निरीक्षण करने सहित जिला आपूर्ति से अन्य कार्यो को करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पिछले 3 महीने से जिस राशन कार्ड से खाद्यान्न का उठाव नहीं हो रहा हो उसका भौतिक सत्यापन करते हुए उनका नाम हटाने का निर्देश दिया ताकि योग्य लाभुकों का नाम सूची में जोड़ा जा सके। साथ ही उपायुक्त ने गोदाम में खाद्यान्न सामग्री (चीनी, गेहूं, चावल, नमक) का भंडारण एवं रखरखाव अलग-अलग रखने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता श्रवण राम, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button