बरेली
समाजवादी पार्टी के प्रयास से परमिशन जल्द मिलेगी और लगेगी बाबा साहब की जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय बरेली से मिलकर रुरिया गांव विधान सभा फरीदपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को पुनः स्थापित किए जाने की मांग की।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही होते ही प्रतिमा तुरंत लगाई जाएगी। समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मत है कि बाबा साहब का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ग्रामीणों की भावना और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए पार्टी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी प्रतिमा पुनः स्थापित करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल
जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप,पूर्व विधायक विजय पाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,जितेंद्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति,संजीव कश्यप,सम्राट अनुज मौर्य, हिमांशु सोनकर,संदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।


