सिंगरौली

विद्यालय की जमीन पर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा व्यवसायिक कक्ष

तहसीलदार ने जारी किए स्थगन आदेश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 सिंगरौली। सरई तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पापल सांदीपनि (सीएम राइज)शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास की जमीन पर पापल पंचायत द्वारा व्यवसायिक कक्ष का निर्माण कराया जा रहा था जहां तहसीलदार वृत्त निवास द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि सांदीपनि (सीएम राइज) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास की जमीन पर व्यवसायिक कक्ष का निर्माण कार्य पंचायत पापल सरपंच व सचिव द्वारा अवैधानिक तरीके से कराया जा रहा था जिस पर संकुल प्राचार्य जयपाल जयसवाल के द्वारा नवनिर्मित भवन को बनाएं जाने पर सरपंच सचिव को मना किया गया,एवं साथ ही विद्यालय की बाउंड्री वाल से सटी जमीन पर बन रहे व्यवसायिक कक्ष की पुष्टि हेतु चाही गई जानकारी मांगी गई,किन्तु सरपंच सचिव द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं दिखाया गया,उक्त अवैधानिक तरीके से बन रहा व्यवसायिक कक्ष को संकुल प्राचार्य द्वारा न बनाएं जाने के लिए पुलिस चौकी निवास को सूचना दी गई,निवास पुलिस मौके स्थल पर पहुंच कर कार्य को बंद करा दिया गया है।
तहसीलदार ने जारी किए स्थान आदेश 
सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास के बाउंड्री वॉल से सटा कर बना रहे नवनिर्माण व्यवसायिक कक्ष को संकुल प्राचार्य के आवेदन पर नायब तहसीलदार वृत्त निवास द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया है। उक्त स्थगन में पटवारी हल्का को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया। तथा पटवारी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तक यथास्थिति बनाए रखने हेतु स्थगन आदेश जारी किया जाता है। साथ-साथ अनावेदक नियत पेशी तारीख पर न्यायालय में उपस्थित होकर जबाब प्रस्तुत करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button