बाराबंकी
प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर किया गया लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी: तहसील फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन सहयोग से निर्मित प्रेरणा कैंटीन का शनिवार को मुख्य अतिथि मा0 विधायक कुर्सी श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, उपजिलाधिकारी फतेहपुर श्री कार्तिकेय सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ अवनीश चौधरी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



