अलवर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत 24 व 25 जून तक होंगे शिविर आयोजित

शिविर में 30 विभागों के द्वारा 63 प्रकार के काम मौके पर ही होंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अलवर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 24 व 25 जून तक शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 24 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत गूजुकी, गूंदपुर एवं तूलेडा, रामगढ तहसील की ग्राम पंचायत शाहडोली, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत बीजवा, राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत बीघोता, टहला तहसील की ग्राम पंचायत नांडू व घेवर, प्रतापगढ तहसील की ग्राम पंचायत कालैड व झिरी, कटूमर तहसील की ग्राम पंचायत खेडामेदा, भनौखर व ईसरोता, मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत दादर व महुवाखुर्द, गोविन्दगढ तहसील की ग्राम पंचायत सैदमपुर व न्याणा, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत जावली, खुडियाना व बडका, रैणी तहसील की ग्राम पंचायत डेरा व भजेडा में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 25 जून को ग्राम पंचायत भजीट, देसूला एवं बेलाका, रामगढ तहसील की ग्राम पंचायत बाम्बोली, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत डाबरी, राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत नाथलवाडा, टहला तहसील की ग्राम पंचायत मल्लाना व तिलवाड, प्रतापगढ तहसील की ग्राम पंचायत रामरा व लालपुरा, कटूमर तहसील की ग्राम पंचायत बहतूकलां, बेरका व सहाडी, मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत सारंगपुरा व बीजवाड, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत हसनपुर, हरसाना व बिचगांवा, रैणी तहसील की ग्राम पंचायत छिलाडी व राजपुर छोटा में शिविर आयोजित होंगे।
शिविर में आमजन के ये होंगे काम
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में 30 विभागों द्वारा आमजन के मौके पे 63 प्रकार के काम किये जायेंगे जिसमें लम्बित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरण, जमाबंदी अपडेशन, आपसी सहमति से विभाजन सहित रास्तों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, म्यूटेशन व जमाबंदी अपडेशन के अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएसए) के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों के आवेदन करवाए जाएंगे। साथ ही पखवाड़े में पात्र व्यक्तियों को जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button