अलवर
आजादी के सच्चे दिवाने से सुभाष चंद्र बोस: हिमांशु शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अलवर : महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से जिला संयोजक हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में आजादी के महानायक रहे वीर क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई l
इस अवसर पर हिमांशु शर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को पूरी दुनिया नेताजी के नाम से जानती हैl उन्होंने कभी भी अंग्रेजों की दास्ता स्वीकार नहीं करी, अपने मेहनत और निडरता के साथ आजाद हिंद फौज का गठन किया और अंग्रेजों की नींव हिला कर रख दी उस समय आईसीएस की परीक्षा टॉप करने के बाद भी ब्रिटिशों की हुकूमत में नौकरी नहीं की उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” और “जय हिंद” का नारा बुलंदकर देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे आजादी के सच्चे दिवाने थे
इस मौके पर अवसर पर पर सभी समिति के पदाधिकारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को आजादी के महान क्रांतिकारियों के बारे में पढ़ना चाहिएl और किन विषम परिस्थितियों में देश को आजाद दिलाए उनके बारे में ज्ञान प्राप्त करना चाहिएl
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, गौरव अरोड़ा, ओम प्रकाश अरोड़ा, सत्यनारायण सोमवंशी, अशोक गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, बबली भाई,सतीश शर्मा, अतुल नाथ योगी,भगवान दास सेन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे l



