मेरठ

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

कांवड़ यात्रा और वर्षा जनित रोगों पर विशेष सतर्कता के निर्देश

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा के साथ-साथ मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी व पीएचसी में स्वच्छताबेहतर उपचार और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है।”

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक ड्यूटी के अनुसार समय पर उपस्थित रहें, और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पहले से व्यवस्थित योजना तैयार करने को कहा गया है, जिसमें शिविरों की स्थापना, मोटरसाइकिल एम्बुलेंस, डॉक्टरों की तैनाती और दवाओं की उपलब्धता शामिल है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वर्षा ऋतु व संचारी रोगों की आशंका के मद्देनजर नगर निगम, नगर पालिका, पंचायतों को साफ-सफाई अभियान चलाने तथा फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पेयजल पाइपलाइनों की जांच भी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए।

टीबी मरीजों के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए मरीजों की कैटेगराइजेशन और पोटली वितरण की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि “निक्षय मित्र” बनाकर मरीजों से संपर्क बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंगइंस्टिट्यूशनल डिलीवरीब्लॉकवार रैंकिंगबिल भुगतानहेल्थ वेलनेस केंद्रों के उपकरण प्रस्ताव सहित यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और यूएनडीपी की रिपोर्टों की भी समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयलसीएमओ डॉ. अशोक कटारियाजिला क्षयरोग अधिकारीएसीएमओएमओआईसीसीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button