मेरठ

मेरठ की तीन प्रतिभाओं ने लहराया परचम, किठौर क्षेत्र में हुआ सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ । किठौर विधानसभा के बारहा क्षेत्र में तीन होनहार युवाओं ने अपनी-अपनी उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम मऊखास के विकास तोमर ने कजाखिस्तान में आयोजित वर्ल्ड कप ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया।
वहीं ग्राम बढला की प्रियांशी तोमर ने भारतीय वायु सेना में चयन के दौरान समूचे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। इसके साथ ही ग्राम सिसौली के विनय तोमर ने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ठाकुर शिवकुमार राणा (जिला अध्यक्ष, भाजपा मेरठ), मनिंदर पाल (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), संजय त्यागी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा), तुषार ठाकुर (उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), तरुण तोमर (युवा भाजपा नेता), नरेश अध्यक्ष, कुलदीप तोमर, शशांक चौहान, प्रमोद बढला, शलभ तोमर, बृजेश तोमर, अतुल तोमर, एवं तेज बहादुर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया और भविष्य में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button