कानपुर
गोल्डन लाॅयनेस डिस्ट्रिक्ट बी-2 की मीटिंग आयोजित हुई

कानपुर : गोल्डन लाॅयनेस डिस्ट्रिक्ट बी-2 की मीटिंग का आयोजन बैठक रेस्टोरेंट में किया गया जहां मुख्य अतिथि पीएमसी सी हेमलता शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अर्पणा सिंह ने क्लब के सभी लोगों की तारीफ करी और कहा कि ये क्लब मेरे ही नहीं आप सबका है। अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने मीटिंग में आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की वहीं उनके द्वारा सहयोगियों को प्रेसिडेंट अवॉर्ड दिया गया वही हाउजी और संगीत का कार्यक्रम हुआ सचिव मोनिका अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुनीता वार्ष्णेय द्वारा रिपोर्ट पढ़ी गई। जी एल एस सीमा सिंह और जी एल एस प्रीति माथुर द्वारा मास्टर ऑफ सेरेमनी की गई अंत में सभी ने स्वादिष्ट स्वल्पाहार का सबने खूब आनंद लिया।



