कानपुर
होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, समरसता और नई ऊर्जा का प्रतीक है: रोहित मिश्रा चेयरमैन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रोहित मिश्रा ने रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, समरसता और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव रखने की प्रेरणा देता है। मैं कामना करता हूँ कि यह होली आप सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और नई सफलताओं के उज्ज्वल रंग लेकर आए। आइए, हम सब मिलकर इस पर्व को सुरक्षित,मर्यादित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएँ तथा समाज में सकारात्मकता का संदेश फैलाएँ। आप सभी को पुनः होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।



