जामताड़ा

जामताड़ा कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamtara Kalyan Hospital Management Committee meeting concluded, Deputy Commissioner gave necessary guidelines

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। 23 जून 2025 को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल प्रबंधन, रोगी कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के दौरान रेनोवेशन कार्य, मटेरियल सप्लाई, बेसिक रिहैबिटेशन, इलेक्ट्रिफिकेशन, डेंटल क्लिनिक, आई क्लीनिक, एनसीडी क्लिनिक की स्थापना जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button