भोपाल
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और 3 चयन परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह तक जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भोपाल: मध्यप्रदेश में जल्द ही शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और 3 चयन परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा बीते दिन कर्मचारी चयन मंडल ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी किया है इस परीक्षा के लिए विषयवार कुल 594609 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे जिनमें से कुल 426202 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे एवं 168407 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। आपको बता दें मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक 1 लाख पदों पर सरकारी भर्तीया होनी है शिक्षा विभाग में लगभग 10000 से ज्यादा पदों पर नए शिक्षकों की भर्ती होगी होनी है मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय,खेल, एवं संगीत-गायन वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) तथा म.प्र. शासन, जनजातीय कार्य विभाग के अंर्तगत माध्यमिक (विषय), प्राथमिक शिक्षक (खेल,संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) चयन परीक्षा 2024 का परीक्षा 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी परीक्षा हुए लगभग 2 महीने समय बीत गया है अब रिजल्ट जारी होना है सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और वर्ग 3 चयन परीक्षा 2024 का रिजल्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह तक जारी हो सकता है लगभग 10000 से ज्यादा पदों की भर्ती होगी



