गोड्डा
कृषक मित्रों का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कृषि मंत्री आवास का किया घेराव
—रांची पंडरा में हज़ारों की भीड़, प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में डटे कृषक मित्र, प्रशासन से वार्ता जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा – झारखंड के कृषक मित्रों का गुस्सा सोमवार को राजधानी रांची में फूट पड़ा, जब सैकड़ों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पंडरा स्थित कृषि मंत्री के आवास का घेराव कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत के नेतृत्व में राज्य भर से आए कृषक मित्र अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। सुबह से ही पंडरा में जुटना शुरू हुए प्रदर्शनकारियों ने “स्थायी नियुक्ति दो मानदेय बढ़ाओ जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।
क्या हैं कृषक मित्रों की मांगें?
कृषक मित्रों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
स्थायीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए
मानदेय में सम्मानजनक लागू हो
भविष्य निधि, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएं
इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता का दौर भी लगातार जारी है, लेकिन प्रदर्शनकारी तब तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं जब तक सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती।
शशि भगत का बयान : कई वर्षों से हम लोग खेतों में सरकार के लिए काम कर रहे हैं, किसानों से योजनाएं जोड़ रहे हैं, पर हमें न नौकरी का दर्जा मिला, न ही उचित मानदेय। अब आर-पार की लड़ाई होगी।




