अलवर

जिला कलक्टर ने जल संग्रहण क्षेत्रों पर चेतावनी बोर्ड एवं सूचना पट्ट स्थापित करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मानसून में जल स्त्रोतों पर कोई अप्रिय दुर्घटना घटित नहीं होने एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के परम्परागत जल स्त्रोतों यथा जोहड, नहर, टांके, नदी, कुंड, नाले, तालाब आदि के आसपास चेतावनी बोर्ड एवं सूचना पट्ट स्थापित किए जाना सुनिश्चित करें, जिसमें उक्त स्थान पर आने वाले लोगों को गहरे पानी में नहीं जाने एवं ऐसा करने पर जीवन पर संकट होने की चेतावनी विस्तार से स्पष्ट रूप में अंकित की जावे। यदि किसी स्थान पर आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button