मुरादाबाद

ग्रामीणों ने चार दिवारी व बैठने के लिए विश्राम गृह की आवाज उठाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक पीपलसाना के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर नव युवा सेवा वेलफेयर एसोसियेशन, संगठन तथा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा है कि उनके गांव मिलक पीपलसाना में हिंदुओ के शमशान घाट पर अन्त्येष्टि स्थल, तथा चार दिवारी भी नही है, और न ही वहां पर बैठने के लिए विश्राम गृह की भी कोई व्यवस्था है बरसात के मौसम में अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो अंतिम संस्कार करने के लिए बरसात होने के कारण जलती चिता भी बुझ जाती है, तथा मिलक के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर अवगत कराकर जल्द से जल्द शमशान घाट भूमि पर निर्माण कराने की गुहार लगाई है। सुभाष सिंह, भीमसेन एडवोकेट, विनीत कुमार, गिराव कुमार, मोनू सिंह, पंकज कुमार, जीतू, तथा विशेष कुमार उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button