गोड्डा

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम हेतु विभिन्न संस्थानों द्वारा कार्यक्रम आयोजित

एंटी ड्रग मुहिम के तहत स्थानीय कलाकारों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : जिला खेल, कला संस्कृति, पर्यटन एवं युवाकार्य निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित “मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम हेतु जागरूकता सप्ताह” के तहत जिला खेल कार्यालय द्वारा रविवार शाम जिला मुख्यालय अवस्थित चिल्ड्रंस पार्क में विषयक नुक्कड़ नाटक, गायन एवं थीमेटिक डांस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला खेल एवं कला – संस्कृति पदाधिकारी डॉ० प्राण महतो, जिला कला- संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, प्रसिद्ध कलाकार मनीष सिंह एवं नेटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में एसडीएम श्री उरांव ने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमे सर्वप्रथम अपने बच्चों पर ना सिर्फ सतत निगरानी रखनी होगी बल्कि इस विषय पर उनसे मित्रवत चर्चा कर उन्हें इसके दुष्परिणाम की जानकारी देनी होगी। डीएसओ डॉ० महतो ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग और दुष्परिणाम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत स्थानीय गुरुकुल डांस एकेडमी, पी एंड डी डांस एकेडमी, डी डांस एकेडमी, नटराज डांस एकेडमी एवं रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के भयावह दुष्परिणाम की तरफ दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी कलाकारों एवं उपस्थित दर्शकों ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने एवं समाज को जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर कला- संस्कृति से जुड़े गणमान्यों में अखिल कुमार झा, नीतीश आनंद, शशि आनंद, आरती सिंह, पूनम रंजन, प्रेमचंद महतो, आकाश सोनी, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button