अमरोहा
हसनपुर के रहरा मे चोरी की वारदात
पीछे के रास्ते घर में घुसे चोर,नकदी और जेवरात समेत 2 लाख चुराए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रहरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर खादर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और जेवरात समेत करीब दो लाख रुपए का माल चुरा ले गए।
घटना दानिश के घर की है, जो दो दिन पहले काम के सिलसिले में बैंगलोर गए हैं। उनकी पत्नी नाजिया बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी।
रात में चोर घर के पीछे से कूमल लगाकर अंदर घुसे। उन्होंने संदूक और सेफ से 11 हजार रुपए नगद, एक सोने का सेट, एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की चेन, एक सोने की लौंग और दो जोड़ी पाजेब चुरा लिए।
सुबह जब नाजिया कमरे में गईं तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।



