मेरठ

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीजे संचालकों के साथ बैठक का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 की तैयारियों के अंतर्गत कानून-व्यवस्था, शांति एवं सामाजिक सौहार्द को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन मेरठ स्थित सभागार में लगभग 200 डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एडीएम सिटी मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ द्वारा की गई। बैठक में डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सुरक्षा को देखते हुए मानक से अधिक ऊँचाई (12 मिमज) या चौड़ाई(14मिमज) वाले डीजे वाहन ना ले जाए । आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी डीजे संचालकों को धारा 168 बीएनएसएस के अंतर्गत औपचारिक नोटिस तामील कराया गया। ध्वनि नियंत्रण, तय मानक सीमा और रात्रि 11 बजे के बाद डीजे संचालन पर रोक संबंधी प्रावधानों की सख्ती से अनुपालना के निर्देश दिए गए। डीजे संचालकों से आपसी समन्वय, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा यह संदेश दिया गया कि कांवड़ यात्रा आस्था और परंपरा का पर्व है, अतः सभी संबंधित पक्षों को सामूहिक जिम्मेदारी व सहयोग की भावना से कार्य करना होगा, जिससे कि यह पवित्र यात्रा शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button