असम

अगप के पूर्व विधायक सत्यव्रत कलिता, 

भाजपा के पूर्व विधायक विनंद शॉइकिया और मनसिंग रंगपी कांग्रेस में शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम :  नयी  दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में आयोजित एक योगदान कार्यक्रम में भाग लेते हुए असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम गण परिषद (अगप) के पूर्व विधायक सत्यव्रत कलिता, भाजपा के पूर्व विधायक विनंद शैकिया और मानसिंह रंगपी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस योगदान कार्यक्रम में इन तीनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि असम में भाजपा सरकार अब आम जनता, मेहनतकशों, छोटे व्यापारियों, मजदूरों और किसानों के लिए काम नहीं कर रही है। हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार के विकास के लिए ही यह सरकार कार्य कर रही है। इसलिए आज असम की जनता के लिए काम करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के दो पूर्व विधायक और असम गण परिषद के एक पूर्व विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि असम में अब सरकार के नाम पर हिमंत विश्व शर्मा एंड प्राइवेट कंपनी का शासन चल रहा है। भाजपा के मंत्री और कार्यकर्ता जनता के हित में काम करने के बजाय हिमंत विश्व शर्मा एंड प्राइवेट कंपनी की नीति और निर्देशों का पालन करने के मजबूर हैं। इसी कारण असम गण परिषद के मुख्य सचिव, कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यव्रत कलिता असम गण परिषद छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसी तरह सिपाझार क्षेत्र के तीन बार के पूर्व विधायक और पूर्व कांग्रेस नेता विनंद शैकिया ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। गोगोई ने कहा, बैथलांगसू क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव मानसिंह रंगपी ने भाजपा के नीतियों और आदर्शों से असंतुष्ट होकर कांग्रेस में वापसी की है। इन तीनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। 2026 के चुनावों से पहले भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। इस कार्यक्रम में अखिल भारत कांग्रेस के महासचिव एवं असम के इंचार्ज जितेंद्र सिंह के साथ-साथ अखिल भारत कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव केसी बेनुगोपाल, असम के सांसद प्रद्युत बरदोलोई, रकिबुल हुसेन और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बरठाकुर भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button