भाजपा बाघमारा इकाई ने हेमन्त सोरेन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ किया पैदल जनाक्रोश प्रदर्शन
BJP Baghmara unit staged a public outrage protest on foot against the corruption prevailing in the Hemant Soren government

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। भारतीय जनता पार्टी का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को हेमन्त सोरेन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं बाघमारा विधानसभा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने बाघमारा चौक से बाघमारा प्रखंड कार्यालय तक बाजे गाजे के साथ पैदल जनाक्रोश प्रदर्शन में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनाक्रोश प्रदर्शन में भाग लिए लेकिन रंग में भांग उस समय पड़ गया जब भारी जनसैलाब प्रखंड कार्यालय पहुंचे उसी समय जोरो से वर्षा होने लगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वहीं जमे रहे और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की एक एक बातों को ध्यान से सुना। आपको आगे बताते चले कि बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के मुख्य द्वार पर हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन,भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और अवैध खनन के मुद्दे उठाए गये।



