गोड्डा

गोड्डा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश पूरे राज्य के हर प्रखंड मे हेमंत सोरेन सरकार के शासन में बढ़ते भ्रष्टाचार ओर अनियमित के खिलाफ गोड्डा प्रखंड कार्यालय मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शित किया एवं प्रखंड कार्यालय मे ज्ञापन सौंपा। आक्रोश प्रदर्शन भाजपा के मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता मे हुई प्रदर्शन के दौरान मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन ने कहा कि आज झारखंड पूरे देश मे सबसे पिछड़ा राज्य बन कर रह गया है।
भ्रष्टाचार अपने चरम पर कोई भी विभाग का दफ्तर हो बिना घुस दिए कोई काम नहीं होता। यह तक कि बड़े बाबू से मिलने के लिए भी चपरासी को 100– 50 रुपए पकड़ना पड़ता है। चुनाव के समय किए एक भी वादा पूर्ण नहीं हो पा रहा है। युवाओं बेरोजगार घूम रहे है। जिसके चलते वह पलायन को मजबूर है। यहां राज्य की युवा नौकरी के लिए राज्य से बाहर जा रहे है और हेमंत बाबू बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने मे लगे हुए है, आदिवासी हो कर भी यह आदिवासी के दुश्मन बने हुए है। सौरभ सुमन ने कहा कि इन्हीं सब कारणों से क्राइम इतना बढ़ चुका है कि झारखंड हत्या की घटना मे देश मे अव्वल स्थान पर है। यही से हेमंत सोरेन की उपलब्धि, पीएम आवास योजना बंद कर अबुआ आवास शुरू हुआ जो कुछ महीना भी न चला और बंद कर फिर पीएम आवास योजना लागू करना पड़ा।बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं पा रही। सरकारी अस्पतालों मे अभाव के कारण न केवल इलाज संभव नहीं है, बल्कि मासूम नागरिकों की इलाज के अभाव मे जान तक जा रही है। सड़के बदहाल है। हल्की बारिश से पूरा राज्य जल मग्न हो रहा है और गोड्डा जिला मे दो दो मंत्री रहने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं। सब सरकारी खजाने के बंदर बांट मे लगे हुए है। अगर हेमंत सरकार का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड अंग्रेज और मुगल गुलामी के समय से भी बत्तर स्थिति मे जंगलराज मे बदल जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सुमन, युवा मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी पंकज प्रियांशु, गोड्डा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू झा, नूनबट्टा मंडल अध्यक्ष मणिकांत महतो, युवा मोर्चा नूनबट्टा प्रेम यादव, प्रतिमा देवी, शिल्पी कुमारी, जयशंकर सिंह, संजीव टेकरीवाल, रिंकू जायसवाल, राजेश पाल, मंटू यादव, निशांत झा, कुमार गौरव, संतोष आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button