साहेबगंज

गंगा नदी जनित आपदा से निपटने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीसी हेमंत सती ने अत्याधुनिक राहत उपकरणों का किया निरीक्षण

The district administration is fully alert to deal with the disaster caused by the Ganga river, DC Hemant Sati inspected the state-of-the-art relief equipment

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। जिले में सम्भावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं को ध्यान में रखते हुए साहेबगंज जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी से तैयार है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन के द्वारा क्रय किए गए अत्याधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों का गहन निरीक्षण एवं अवलोकन उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी उपकरणों की कार्यक्षमता, उपयोगिता एवं संचालन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन उपकरणों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से उपयोग में लाने हेतु बचाव दल को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत प्रदान की जा सके। निरीक्षण किए गए उपकरणों में निम्नलिखित मुख्य सामग्रियां शामिल थी- रेस्क्यू बोट, फ्लेमलेस कुकिंग सिस्टम – बिना आग के खाना पकाने की तकनीक, कैंपिंग टेंट – आपदा प्रभावितों के लिए त्वरित आश्रय, पोर्टेबल सोलर पावर स्टेशन – विद्युत संकट में ऊर्जा का वैकल्पिक स्रोत, लाइफ जैकेट, लाइफबॉय, थ्रो बैग – जल आपदा से बचाव के आधुनिक उपकरण व ओअर्स, रोलॉक्स, पैडल – नाव संचालन हेतु , डीसीपी अग्निशमन यंत्र – आगजनी की स्थिति में तत्काल उपयोग, टूल किट, कुल्हाड़ी, कैट हुक, चेन आरा मशीन – मार्ग अवरोध हटाने हेतु, रेडियो वॉकी सेट – संचार सुविधा बनाए रखने के लिए, पोंचो, गम बूट, सेफ्टी ग्लव्स, सुरक्षा हेलमेट – राहत दल की सुरक्षा हेतु, कंबल, पार्क पिकेट, हेड टॉर्च, इमरजेंसी लाइट, कम्पास, नेविगेशन लाइट, जीपीएस सेट – राहत, बचाव व दिशा-निर्देशन में सहायक उपकरण। इसके अलावे अन्य आपातकालीन सामग्रियाँ भी पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रखी गई हैं, जिनका उपयोग किसी भी संकट की घड़ी में किया जा सकेगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सती ने कहा कि “आपदा प्रबंधन सिर्फ एक विभागीय कार्य नहीं, बल्कि जनजीवन की सुरक्षा से जुड़ी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” निरीक्षण कार्यक्रम में आपदा तकनीकी विशेषज्ञ व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button