राष्ट्रीय
आपातकाल की 50वीं बरसी आज

नई दिल्ली : आज देश में आपातकाल के 50 साल पूरे हो गए, देश आपातकाल के विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को नमन कर रहा है आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर बीजेपी ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आपातकाल की 50वीं बरसी पर खास कार्यक्रम होगा। इस दौरान संस्कृति मंत्रालय द्वारा संविधान हत्या दिवस 2025 स्वतंत्रता के इतिहास का एक काला अध्याय का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी नई पीढ़ी को आपातकाल के काले अध्याय की जानकारी देगी। साथ ही बताया जाएगा कि कैसे आम लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे।



