अमरोहा
विधायक ने पुष्पावती पूठ गंगा धाम मेले का दुग्ध अभिषेक के साथ फीता काटकर किया शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर तहसील क्षेत्र के पुष्पावती पूठ गंगा घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का विधिवत हवन पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने हवन पूजन और मां गंगा मैया की आरती करने के उपरांत मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर विधायक खड़गवंशी ने कहा कि यह मेला हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति का प्रतीक है और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं।
मेले के शुभारंभ के दौरान उपजिलाधिकारी पुष्कर सिंह, क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत, सी एच सी तिवारी धुवेर्द्र सिंह आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल खड़गवंशी, सिंह,संजय राणा,पीतम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।


