अमेठी
आप ने उपचुनाव की जीत पर बांटी मिठाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। मंगलवार को आप पार्टी के द्वारा पंजाब में हुए उपचुनाव की दो सीट जीतने पर जिला कार्यालय सगरा तिराहा अमेठी में लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। आप पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय किया गया। पंजाब उपचुनाव में दो सीट जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों को मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा पंजाब उप चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत है। आप पार्टी जो कहती हैं उसे करके दिखाती भी है। आप पार्टी के जिला महासचिव धर्मेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि पंजाब उप चुनाव आप सब की जीत है।

