कैराना

20 लाख की स्मैक के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार,भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
कैराना। कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है,जिसके कब्जे से 20 लाख की अवैध स्मैक बरामद हुई है।पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।
डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों,नशे के अवैध कारोबार,प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से,जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है,जिसके मद्देनजर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान झिंझाना ग्राम भूरा मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,जिसके कब्जे से 100.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 6 हज़ार रुपये बताई गई हैं।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इंतज़ार पुत्र मतलूब निवासी गाँव गोगवान बताया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button