गोड्डा

नगर थाना के समीप चलाया गया सघन जांच अभियान

- कई वाहनों के काटे गए चालान, कई वाहन किए गए जब्त।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिले में बढ़ते सड़क हादसों और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नगर थाना क्षेत्र के समीप बुधवार को जिला परिवहन एवं नगर थाना कि पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उक्त विशेष अभियान नगर थाना चौक के समीप दोपहर से शाम तक चलाया गया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चले इस अभियान में वाहन चालकों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और संशोधित साइलेंस वाले वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान मौके पर कई चालकों को नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया। वहीं कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया जो पूरी तरह से कागजात विहीन पाए गए। कहा गया कि लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह अभियान आगे भी लगातार चलते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की सघन जांच से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा और गैरकानूनी गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी। इस जांच अभियान के दौरान आम नागरिकों को भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button