अमरोहा
एसपी की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश
उड़ीसा और राजस्थान के दो आरोपियों पर FIR, रुपए की कर रहे थे डिमांड

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : एसपी अमित कुमार आनंद के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस की जांच में दो राज्यों का कनेक्शन मिला है।
साइबर थाना पुलिस ने आईपी एड्रेस की जांच के आधार पर उड़ीसा की लक्ष्मी प्रिया मैटी और राजस्थान के भागचंद कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिछले महीने साइबर अपराधियों ने एसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और पैसों की मांग की।
साइबर अपराधियों ने एसपी की फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई। लोगों ने पैसे भेजने की बजाय पुलिस को सूचित किया। एसपी ने अपनी असली आईडी से पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया और पैसे न भेजने की अपील की।
मई को बनाई गई थी आईडी

जांच में पता चला कि फर्जी आईडी 6 मई 2025 को बनाई गई थी। 26 और 27 मई को आईडी के इस्तेमाल के दौरान आईपी एड्रेस मिला। इससे उड़ीसा के सुनीति कैद्रपारा की लक्ष्मी प्रिया मैटी और राजस्थान के अलवर के भागचंद कोहली का पता चला। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर चालान किया जाएगा



