अमरोहा

अमरोहा में डूबने से युवक की मौत

गंगा में मछली पकड़ने गया, बिड़ला घाट पर हादसा, गोताखोरों की मदद से मिला शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम एक दुखद घटना सामने आई। गांव भीमा ठीकरी के 30 वर्षीय राजेंद्र पुत्र चरन सिंह गंगा में डूब गए।राजेंद्र अपने साढू श्याम सिंह और भुवनेश के साथ धौरिया बिड़ला गंगा घाट पर मछली पकड़ने गए थे।
तुरंत परिजनों को सूचना दी
इस दौरान वह अचानक बाढ़ के पानी में डूब गए। साथियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मिला शव।सूचना पर पुलिस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने गंगा में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 30 वर्षीय राजेंद्र का शव गोताखोरों ने गंगा से बरामद कर लिया। जिससे परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर
मृतक के भाई ओम सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे भाई की लगातार तलाश कराई जा रही थी। इसके बाद सोमवार को गंगा से गोताखोरों द्वारा भाई का शव बरामद कर लिया गया। मृतक अपने पीछे डेढ़ माह की बेटी रचिता 8 साल का बेटा अभिषेक के अलावा पत्नी दयावती को रोते बिलखते छोड़ गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा जा रहा है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button