मेरठ

उपलब्धियों से भरा रहा सीईओ जाकिर हुसैन का एक वर्षीय कार्यकाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन का मेरठ छावनी में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया। बुधवार को कार्यालय स्टाफ जयपाल सिंह तोमर, गिरीश, पीयूष गौतम, राजेश जॉन, प्रमोद कुमार, पूरन, अनुराग, सोहनवीर, अकरम सहित समस्त स्टाफ द्वारा श्री हुसैन को पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी गई।

बता दें कि सीईओ जाकिर हुसैन अपनी साफ सुथरी छवि से जाने जाते हैं, मेरठ कैंट में एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित में कड़े फैसले उन्होंने लिए हैं। कैंट की जनता को स्वच्छ हवा, पानी, स्ट्रीट लाइट व सड़कों की मरम्मत कार्य को लेकर निरंतर प्रयासरत है। विदित हो कि श्री हुसैन ने अपने कार्यकाल के दौरान कैंट की साफ-सफाई को लेकर कड़े फैसले लिए, उनका मुख्य फोकस अवैध निर्माण, अवैध डेयरियों पर बड़ी कार्यवाही व स्वच्छता को लेकर कैंट के आठ वार्डों में पांच वार्डों की साफ-सफाई का ठेका जनहित में फैसला लिया। प्राईवेट कंपनी को सौंपा गया है, जिसमें सफाई, नाला सफाई को लेकर युद्धस्तर पर निरंतर कार्य जारी है। हाल ही में आए भंयकर तूफान के बीच हुई आपदा से निपटने के लिए सीईओ पूरी रात स्टाफ सहित सुरक्षा व्यवस्था व आपदा से हुई हानि में बचाव कार्यों में निरंतर प्रयासरत रहे।

सीईओ जाकिर हुसैन ने बीते एक वर्ष में अवैध निर्माण पर कड़े कदम उठाए, जिसमें दर्जनों अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण व भवन सीलिंग की कार्रवाई की। दूसरी तरफ लालकुर्ती क्षेत्र में मैदा मौहल्ला, बकरी मौहल्ला में दर्जनों अवैध पशु डेयरियों को हटाया गया और अतिक्रमण द्वारा डेयरी संचालकों से कई एकड़ रक्षा भूमि कब्जा मुक्त करवाई गई। स्वच्छता को लेकर बुचरी रोड पर बड़े पार्क बनाने का कार्य किया, जिसमें हजारों सुगंधित पुष्प पौधे लगाने का काम किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button