गोड्डा

डीसी ने समाज कल्याण  विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के  प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की स्थिति, किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र भवन में विद्युत, पेयजल, शौचालय की उपलब्धता, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता, आंगनबाड़ी केंद्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेफ्टीक निर्माण, सेविका- सहायिका के पदों की रिक्ति, पोषण ट्रैक्टर, समर अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सर्वप्रथम आंगनबाड़ी केंद्र योजना की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की।
वहीं समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि गोड्डा (ग्रामीण), महागामा एवं मेहरमा में सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित है इसमें संबंधित सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक, सेविका- सहायिका को अगली बैठक तक 50% आंगनबाड़ी केंद्र का जमीन चिन्हित कर स्वीकृति देने का निर्देश दिया साथ ही नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण में जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेफ्टिक का निर्माण अनिवार्य रूप से करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन केंद्रों की जियो-टैग की गई तस्वीरें संबंधित ग्रुप में भेजी जाएं, जिससे नियमित निगरानी संभव हो सके। इसके अलावा उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त सेविका- सहायिका के पदों की समीक्षा के क्रम में जिला स्तर से गठित टीम की उपस्थिति में ग्राम सभा के माध्यम से रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों में गर्भवती महिला, धात्री महिला, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों आदि की समीक्षा की गई तथा डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया। समर अभियान की समीक्षा के क्रम में समर अभियान के तहत कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, युवतियों, गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उपचार हेतु एमटीसी भेजने एवं एमटीसी केंद्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए नियमित अनुश्रवण एवं निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उक्त बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सभी सीडीपीओ, डीएमएफटी टीम सभी महिला पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button