
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फैय्याज 52 वर्षीय है और 6 बच्चों का पिता है।
बुधवार रात 8:30 बजे की घटना में पीड़िता पड़ोसी के घर खेलने गई थी। आरोपी फैय्याज ने बच्ची को रुपए का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। बच्ची की चीखें सुनकर मां और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी वहां से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।



