सिंगरौली

बारिश से शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर रेलवे पुलिया के नीचे पानी भरा

आवागमन में हो रही परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । सोनभद्र के शक्तिनगर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर राजकिशन बस्ती के पास रेलवे पुलिया के नीचे पानी भर गया। इससे दोनों तरफ वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया और चार पहिया वाहन मार्ग से नहीं निकल पा रहे थे। एक डीजल टैंकर को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी फंस गया। घंटों के इंतजार के बाद आवागमन शुरू हुआ। फिसलन के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिर रहे है।
यह समस्या नई नहीं है। रेलवे ब्रिज का निर्माण इतना नीचे किया गया है कि सड़क को ऊंचा करने पर बड़े वाहन नहीं निकल पाएंगे। फोरलेन निर्माण के समय भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। हर बरसात में यही स्थिति बनती है। नाली का निर्माण किया गया है, लेकिन वह प्रभावी नहीं है। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button