मुरादाबाद

कांवड़ यात्रा से पहले बिजली विभाग हुआ अलर्ट

अधीक्षण अभियंता ने शुरू कराया निरीक्षण और सुधार कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का शुभारंभ भी होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न स्थानों तक पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ट्रांसफार्मरों के चारों ओर लकड़ी व बांस की बैरिकेडिंग की जाए
अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने जानकारी दी कि बिजली विभाग ने दिल्ली रोड से लेकर गजरौला और बिजनौर जिले की सीमा तक हाईवे पर निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को गजरौला तक निरीक्षण किया गया, जबकि मंगलवार को कांठ रोड होते हुए बिजनौर सीमा तक का भ्रमण किया गया। बिजली विभाग की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर लकड़ी व बांस की बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि बारिश के दौरान करंट से किसी को खतरा न हो। सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों पर सात फीट की ऊंचाई तक पॉलीथिन लगाई जाएगी, जिससे भीगने की स्थिति में भी खतरा न रहे।
इसके अलावा जर्जर तारों को बदला जाएगा और एलटी व हाईटेंशन लाइनों को ऊंचा किया जाएगा। एचटी लाइनों की गार्डिंग भी सुनिश्चित की जा रही है। टेंटों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों और मुख्य मार्गों का भ्रमण कर सभी आवश्यक तैयारियों की निगरानी करें। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी और हर आवश्यक उपाय पहले से सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button