आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र जायस में विद्युत सप्लाई ठप।
गर्भवती महिला समेत तीमारदार भीषण गर्मी से बिलबिलाए ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र जायस में विद्युत सप्लाई ना होने से गर्भवती महिलाओं समेत तिमारदार भीषण गर्मी से बिलबिलाए। दिन के 12 बजे से विद्युत सप्लाई बंद होने से आरोग्य उपकेंद्र पर छाया अंधेरा विद्युत उपकेंद्र जायस में शिकायत के बावजूद ज़िम्मेदार के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है। गर्भवती समेत तीमारदारों का बुरा हाल है। ट्रॉच एवं अन्य उपकरणों से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इलाज़ करने को मजबूर हैं। आरोग्य मंदिर उपकेंद्र को मेन रोड से जाने वाले कच्चे रस्ते पर बारिश की वजह से गड्ढों में जल भराव से गर्भवती महिलाओं समेत प्रसूताओं को आने जाने में भी दिक्कत हो रही है पालिका जायस में रोड बनवाने की लिखित शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण नहीं किया गया। आरोग्य मंदिर जब खुद बीमार है तो बीमार लोगों का कैसे इलाज करेगा।

