मेरठ

लेप्टोस्पायरोसिस ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस प्रोग्राम का किया गया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर्स की ट्रेनिंग के लिए लेप्टोस्पायरोसिस ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें लेप्टोस्पायरोसिस से संबंधित रिस्क फेक्टर, लक्षण, रोकथाम एवं बचाव के बारे में डॉ. प्रखर माहेश्वरी के द्वारा एक सेमिनार प्रस्तुत किया गया।

सेमिनार के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता सिंह ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस एक गंभीर बीमारी है, जो जानवरों और मनुष्यों दोनों को प्रभावित कर सकती है। यह बीमारी लेप्टोस्पाइरा नामक बैक्टीरिया के कारण होती है, जो दूषित पानी या मिट्टी के माध्यम से फैलती है। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टाँक, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान, संचारी रोग प्रभारी डॉ. स्नेहलता वर्मा, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. विवेक ऋषि, डॉ. जीशान खान, डॉ. रचना सेमवाल एवं विभाग के समस्त रेजिडेंट चिकित्सक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button