पाकुड़

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की सफलता को लेकर स्वच्छता बनाये रखने हेतु डीसी ने की अपील

DC appeals to maintain cleanliness for the success of Swachh Survey Rural 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण SSG-2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें ग्राम स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के द्वारा सर्वे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एव अन्य विभाग के द्वारा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं SLWM के तहत किये गये कार्यों तथा उसका उपयोग का अवलोकन किया जायेगा। SSG-2025 के तहत चयनित स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा सर्वेक्षण का कार्य 01 जुलाई 2025 से अगस्त-2025 तक किया जाना है। उपायुक्त द्वारा सभी सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया कि SSG-2025 का सर्वे टीम आने से पूर्व ओडीएफ प्लस गांव जो वेरीफाइड हो चुके हैं। उसमें सूखा कचरा एवं गीला कचरा प्रबंधन हेतु पंचायती राज, मनरेगा एवं एसबीएमजी की राशि से विभाग स्तर से बनाये गये अवयवों जैसे नाडेप सोख्ता गड्ढा ग्रामीणों द्वारा प्रयोग किया जाना कचरे को इधर-उधर ना फेंकना सूखा कचरा अलग गीला कचरा अलग करते हुए कचरा प्रबंधन करना माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु पंचायत स्तर पर बनाये गये भस्मक का इस्तेमाल करना मोबाइल ऐप के द्वारा नागरिक फीडबैक हेतु प्ले स्टोर से SBMSSG2025 मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करना एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु अपील की गई। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में जिला के बेहतर प्रदर्शन हेतु पाकुड़ जिला को बेहतर अंक दिलाने को लेकर सभी विभाग अधिकारियों से अपील की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button