यूथ कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर की गई बैठक
Meeting held regarding Youth Congress membership campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय, पाकुड़ में युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख की अध्यक्षता में यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में यूथ कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजेश मिश्रा उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित सभी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी सदस्यता अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मिश्रा ने जानकारी दी कि 27 जून 2025 से 3 जुलाई 2025 तक यूथ कांग्रेस में नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान इच्छुक युवा पार्टी में सदस्यता लेकर संगठन का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का यह सपना है कि यूथ कांग्रेस के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की जड़ें और अधिक मज़बूत हो। आज का युवा ही कल का नेतृत्व करेगा। हमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ना है और उन्हें नेतृत्व का अवसर देना है।” बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि सदस्यता अभियान को प्रखण्ड, पंचायत, एवं वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जायेगा और नये सदस्यों को यूथ कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर निरन्तर सम्पर्क में रखा जायेगा। युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख ने कहा कि यह अभियान युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, और पाकुड़ जिला इस अभियान में राज्य भर में उदाहरण पेश करेगा। मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद नसीम आलम,जलालुद्दीन शेख, नूर इस्लाम, शरीफ मोमिन , हुसैन शेख, शहाबुद्दीन, नईमुद्दीन , जोहर शेख, वसीम अकरम ,इस्माइल शेख, शाहजमल शेख ,खुर्शीद शेख सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



