सीकर

स्काउट गाइड ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर,आभावास। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रींगस द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि हस्तकला शिविर का समापन समारोह कस्बे की वेदांता कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया।
स्थानीय संघ रींगस के सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत DYSP और संघ के उप प्रधान पेमाराम चौधरी ने की। co गाइड प्रियंका खीचड़ और CBEEO खंडेला भवानी सिंह मीणा डॉक्टर अजय सक्सेना, राजेंद्र भातरा पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष विष्णु गंगावत पूर्व पार्षद श्याम सुंदर सोनी विशिष्ट अतिथि थे। वेदांत महिला कॉलेज की प्राचार्य शुभा शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। गत 17 जून को इस कैंप का शुभारंभ किया गया था।कैंप में कुल 144 प्रतिभागियों ने विभिन्न अभिरुचियों जैसे कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई,बुनाई, ड्राइंग,पेंटिंग,संगीत, गायन, वादन,योगासन,वेस्ट से बेस्ट बनाना, जिल्दसाजी , बुक वाइंडिंग, सेल्फडिफेंस,पाककला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं को मोमेंटो और सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गया।अतिथियों का प्राचार्य शुभा शर्मा ने शाब्दिक स्वागत किया, सचिव विष्णु कुमार जोशी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, ज्वाइंट सेक्रेटरी ज्योति राजावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन स्वाति शर्मा और मुन्नी कुमावत ने किया। इस अवसर पर प्रिया कुमावत, सुमन तोबडिया,अंजली टाक, अनुषा पाराशर, सुशीला , भारती, ज्योति सोनी ,किरण , कोमल शर्मा,राजेंद्र कुमार मोरवाल, शंकर लाल जाट,बीरबल वर्मा,सुभाष देवंदा,संदीप गवारिया,कृष्ण यादव, आयुष मौर्य, मुस्कान,दुर्गेश,अंचल मुकेश कुमार कुलदीप आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button