सीकर

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मेला पुलिस कंट्रोल रूम से लिया व्यवस्थाओं का जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सीकर। खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेले को लेकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने गुरुवार को मेला पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न प्रवेश एवं निकास द्वारों की स्थिति का लाइव जायजा लिया।

कलेक्टर शर्मा ने कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि मेले में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं और 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी भीड़ पर नजर रखी जा रही है।

वहीं जिला कलेक्टर ने साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रींगस दीपक गर्ग, नियति शर्मा, सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत, कंट्रोल रूम प्रभारी कमल कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशस्विनी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

मेले को लेकर जिला कलेक्टर शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button