बरेली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना इज्ज़तनगर मै डंपिंग यार्ड का किया गया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना इज्ज़तनगर क्षेत्रांतर्गत लावारिस, मुकदमों से संबंधित एवं सीज आदि किये गये वाहनों के लिए नवनिर्मित डम्पिंग यार्ड का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस डम्पिंग यार्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विभिन्न थानों पर भारी संख्या में खड़े लावारिस, मुकदमों से संबंधित, एवं सीज किए गए वाहनों को एक व्यवस्थित स्थान पर रखना है, ताकि थाना परिसरों में स्थान की कमी की समस्या का समाधान हो सके। यह यार्ड आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें वाहनों की सुरक्षा, उनके रिकॉर्ड का व्यवस्थित रखरखाव, एवं नीलामी प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु उचित व्यवस्था की गई है।एसएसपी द्वारा उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा हमारा प्रयास है कि सभी लावारिस और सीज़ वाहनों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए, जिससे जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, मोहम्मद अकमल खान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, आशुतोष शिवम क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, पंकज श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, नीलेश मिश्र क्षेत्राधिकारी हाइवे, प्रभारी निरीक्षक इज्ज़तनगर व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।


